नगर निगम और रेलवे सुरक्षा बल ने किया पौधरोपण

Spread the love

काशीपुर। गिरीताल मार्ग के निर्माण में बाधक बन रहे पेड़ों को काटने से पहले जहां नगर निगम ने पौधरोपण किया। वहीं, रेलवे सुरक्षा बल ने भी आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रेलवे परिसर में पौधे रोपे। बीते दिनों क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर और स्थानीय कुछ लोगों की ओर से गिरीताल मार्ग से पेड़ों को काटे जाने का विरोध किया गया था। जिसका संज्ञान लेते हुए वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने पेड़ काटने से पहले पौधे लगाने का आश्वासन दिया था। रविवार को नगर आयुक्त विवेक राय ने गुलमोहर के पौधे प्रति को समर्पित किए। क्लीन एंड ग्रीन संस्था प्रदेश अध्यक्ष विक्की राजकुमार सौदा ने टीम के साथ नगर निगम एवं वन विकास निगम अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। यहां वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, मेयर ऊषा चौधरी, पार्षद विजय कुमार बबी, मनीष सपरा, ओम प्रकाश विश्नोई, प्रिंस अरोड़ा एडवोकेट आदि मौजूद रहे। इधर, रेलवे सुरक्षा बल की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रेलवे परिसर में पौधरोपण किया। यहां रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक रणदीप कुमार, उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक शिवराम मीणा, हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल आनंद, नवीन चंद भटट, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *