नगर निगम ने नागरिक संहिता की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम की ओर से समान नागरिक संहिता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को समान नागरिक संहिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की गई।
बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। इसके उपरांत हैड हैरिटैज एकेडमी के विद्यार्थियों ने सांस्कृति प्रस्तुति दी। समान नागरिक दिवस पर बच्चों के लिए निबंध, चित्रकला, वाद विवाद सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून को लागू करवाने को प्रदेश सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि विगत वर्ष 27 जनवरी 2025 को प्रदेश में समान नागरिक संहिता करवाया गया। कहा कि इस कानून को लागू होने से सभी धर्मों व समाज के हर वर्ग के लोगों को फायदा हो रहा है। नगर आयुक्त पीएल शाह ने कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद से कई धर्मों व जातियों में बहुविवाह प्रथा समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून लागू होने के बाद से विवाह का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। कहा कि जिन लोगों की शादी मार्च 2010 के बाद हुई हो उन लोगों को शादी का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। कहा कि शादी का रजिस्ट्रेशन न करवाए जाने पर भारी भरकम जुर्माने का भी प्राविधान है। इस मौके पर चंद्र प्रकाश नैथानी, पार्षद सुखपाल शाह, विपिन डोबरियाल, प्रेमा खंतवाल, आशाराम, हरि सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *