नगर निगम ने 12 लोगों के काटे चालान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम श्रीनगर ने सोमवार को नगर क्षेत्र के वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली मार्ग, गोला बाजार, अपर बाजार समेत विभिन्न जगहों पर डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम ने गंदगी फैलाने और पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों 12 लोगों के चालान काटे, जिसमें से 9 पॉलीथिन का प्रयोग करने और 3 गंदगी फैलाने वालों से एक हजार आठ सौ रुपये का अर्थदंड वसूला गया। साथ ही निगम के कर्मचारियों ने डेंगू से बचाव और रोकथाम की लोगों को जानकारी दी। नगर निगम के वरिष्ठ सफाई निरीक्षक शशि पंवार ने कहा कि निगम द्वारा लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। कहा कि गंदगी फैलाने और पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए 12 लोगों का चालान किया गया है। कहा कि नगर क्षेत्र के सभी नालों की सफाई कराई जा चुकी है। निगम का डेंगू से बचाव को लेकर लगातार अभियान जारी है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *