नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर की सड़कों पर पसरे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। बुधवार को नगर निगम ने सड़क किनारे नाली के बाहर दुकान सजाने वालों का सामान जब्त किया। साथ ही रेहड़ी-ठेली वालों को भी सख्त चेतावनी दी गई।
गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में अतिक्रमण नासूर बनता जा रहा है। अतिक्रमण के कारण आमजन का पैदल चलना भी मुश्किल होता जा रहा है। कुछ सप्ताह पूर्व शहर में अतिक्रमण के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने भी नगर निगम के खिलाफ आंदोलन किया था। इसके बाद से नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखा रहा है। बुधवार को टीम ने बदरीनाथ मार्ग, गोखले मार्ग, स्टेशन रोड सहित अन्य स्थापनों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क पर दुकान सजाने वाले व्यापारियों का सामान जब्त किया गया। साथ ही रेहड़ी ठेली वालों को भी मुख्य सड़क पर खड़े न रहने की चेतावनी दी गई। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर चल रहे अभियान को सफल बनाने के लिए निगम की विशेष टीम गठित की गई है। शहर में बिना लाइसेंस वाली रेहड़ी-ठेली को भी नहीं लगने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *