नगर निगम ने आयोजित करवाई कला प्रतियोगिता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण परिवर्तन से होने वाली चुनौती और व्यक्तिगत जिम्मेदारियां विषय पर नगर निगम की ओर से ड्राइंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रेक्षागृह में आयोजित प्रतियोेगिता का शुभारंभ आयुक्त वैभव गुप्ता ने किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि वर्तमान में नगर निगम स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने आमजन से कूड़े को इधर-उधर फेंकने के बजाए कूड़ा गाड़ी में डालने को कहा। कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास की खाली भूमि पर पौधारोपण करना चाहिए। नगर निगम के एसबीएम स्पेशलिस्ट संतोष भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम एक सप्ताह बाद निकाले जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन सिटी मिशन मैनेजर सीमा पांडे ने किया। इस मौके पर साक्षी चौहान, मोनिका बिष्ट, शुभम बाजपेई, चिराग शिंदे, जतिन मौजूद रहे। उधर, गौरव सैनिक बंगाल इंजीनियर्स ग्रुप समिति ने प्राथमिक विद्यालय सुखरौ के बच्चों को पौधे वितरित किए गए। साथ ही बच्चों के अपने जन्म दिवस पर अन्य शुभ कार्यों में पौधारोपण की अपील की गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दिवाकर लखेड़ा, गजेंद्र मोहन धस्माना, हेमराज बिष्ट, रमेश पुंडीर आदि मौजूद रहे। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कण्वघाटी के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती के नेतृत्व में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। अभियान के दौरान आमजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *