नगर निगम कर्मियों ने बाजार सहित आमपड़ाव, धु्रवपुर, लालपुर में किया सेनेटाइज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नगर निगम के कर्मचारी लगातार शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के वार्डों में सेनेटाइज कार्य में लगे हुए है। रविवार को भी निगम कर्मचारियों ने आमपड़ाव, धु्रवपुर, लालपुर, बाजार सहित वार्ड 37, 38, 39 और 40 में सेनेटाइज किया।
इस समय दुनिया के देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से लड़ रहे है। स्वास्थ्य विभाग के कंधों पर इस समय बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। एक ओर क्षेत्र के बाहर से आये हुए लोगों की स्क्रीनिंग और दूसरी तरफ बीमारों का इलाज करना है। वहीं नगर निगम के कर्मचारी सचेत और समर्पित होकर क्षेत्र में फैले गंदगी की सफाई कर लोगों को स्वच्छ वातावरण देने में जुटे हैं। कोरोना जैसे संक्रमण की चुनौतियों के बीच सफाई कर्मी अपनी जिम्मेदारी को बेखूबी निभा रहे हैं। नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने रविवार को सेनेटाइज अभियान चलाया। सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगातार सेनेटाइज अभियान चलाया जा रहा है। जहां कोरोना संक्रमित आ रहे है वहां प्राथमिकता से सेनेटाइज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को आमपड़ाव, धु्रवपुर, लालपुर, बाजार सहित वार्ड 37, 38, 39 और 40 में सेनेटाइज किया गया। निगम की ओर से लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता व सतर्कता जरूरी है। उन्होंने इससे बचाव के लिए लगातार हाथ धोते रहने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने, छींकते या खांसते समय अपने चेहरे को ढ़ककर रखने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *