नगर निगम ने पशुपालकों की उठाई गाय, हुआ हंगामा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत सड़क पर घूम रही पशुपालकों की गाय उठाने को लेकर वार्ड वासियों व नगर निगम कर्मियों के बीच हंगामा हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया।
शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारी आवारा पशुओं का रेस्क्यू करने के लिए हल्दूखाता क्षेत्र में गए हुए थे। इस दौरान सड़क पर घूम रही गाय को जैसे ही निगम कर्मियों ने वाहन में रखा वार्डवासी हंगामा करने लगे। वार्ड वासियों का आरोप था कि नगर निगम घर के समीप घूम रहे उनके पशुओं को पकड़कर अपनी गौशाला में ले जा रहा है। नगर निगम कई पशुओं को पकड़कर काशीरामपुर तल्ला स्थित गौशाला में भी लेकर आ गया था। जिसके बाद वार्डवासी बड़ी संख्या में वहीं, पहुंच गए। वार्ड वासियों का आरोप है कि जब वह गौशाला में अपनी गाय की पहचान करने के लिए पहुंचे तो गौशाला संचालकों ने उनसे अभद्रता भी की। पुलिस के पहुंचने के बाद संचालकों ने पशु पालकों की गाय वापस की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *