श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सोमवार को 2100 रुपये का चालान काटा। नगर निगम सफाई निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि बद्रीनाथ राजमार्ग और श्रीनगर बाजार में नगर निगम ने आठ लोगों का पॉलीथिन प्रयोग करने, दो जगहों पर अतिक्रमण और एक अतिरिक्त चालान कर 2100 रुपये की वसूली की है। बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। (एजेंसी)