नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नजीबाबाद रोड स्थित हाईडिल रोड में अतिक्रमण कर लगाए गए खोखे को नगर निगम ने हटा दिया है। इस दौरान नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी भी दी।
गुरुवार दोहपर नगर निगम की टीम अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हाईडिल रोड में पहुंची। यहां सड़क पर लगाए गए एक खोखे को नगर निगम ने हटाया। नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने बताया कि सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए व्यक्ति को कई बार चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके व्यक्ति द्वारा इसे नहीं हटाया गया। ऐसे में निगम टीम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *