वार्डों में टूटे चैंबर, नींद में नगर निगम

Spread the love

जगह-जगह क्षतिग्रस्त चैंबरों से बना है दुर्घटनाओं का अंदेशा
शिकायत के बाद भी जिम्मेदार सिस्टम नहीं ले रहा सुध
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: यदि आप कोटद्वार के किसी भी वार्ड की सड़क पर आवाजाही कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। दरअसल, सड़क के बीच टूटे हुए चैंबर कब आपकों चोटिल कर दें कुछ कहा नहीं जा सकता। शिकायत के बाद भी नगर निगम चैंबर मरम्मत की सुध नहीं ले रहा।
नगर निगम गठन के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर विकास की उम्मीद थी, लेकिन नगर निगम सड़कों पर खुले चैंबरों की मरम्मत भी नहीं करवा पा रहा है। नतीजा बीच सड़क पर खुले चैंबर हादसों को न्यौता दे रहे हैं। सिताबपुर निवासी मुन्नी देवी, शांति देवी ने बताया कि उनके वार्ड में तीन से अधिक स्थानों पर चैंबर टूटे हुए हैं। शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर झांकने तक नहीं पहुंचा। यही स्थिति कुंभीचौड़, मानपुर व भाबर क्षेत्र के वार्डों में बनी हुई है। ऐसे में बीच सड़क पर खुला यह चैंबर कब किसकी जिदगी पर भारी पड़ जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता।
रात के समय हो रही दुर्घटनाएं
रात के समय बीच सड़क पर खुले चैंबर दिखाई नहीं देता, जिसके कारणा वाहन इसमे फंस रहे हैं। कुछ दिन पूर्व भाबर क्षेत्र में एक बाइक सवार टूटे चैंबर की चपेट में आने से चोटिल हो गया था। कई स्थानों पर राह चलते लोगों की नजर चैंबर पर आसानी से पड़ सकें इसके लिए क्षेत्रवासियों ने चैंबर के आसपास पत्थर रखे हुए हैं। सबसे अधिक खतरा छोटे बच्चों के लिए बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *