नगर निगम ने किया कीटनाशनक का छिड़ाकाव, डेंगू से बचाव की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार शहर में लगातार बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। नगर निगम की टीम ने नगर आयुक्त वैभव गुप्ता के नेतृत्व में वार्डों में जाकर कीटनाशक का छिड़काव कर रही है।
बताते चलें कि कोटद्वार शहर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पर कीटनाशक का छिड़काव न करने के आरोप लग रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि पहले आपदा और अब डेंगू के प्रकोप ने उनकी परेशानियों को बढ़ा दिया है। इसके बाद नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने खुद ही मोर्चा संभाला और टीम के साथ जाकर विभिन्न वार्डांे में कीटनाशक का छिड़काव कराया। इस दौरान टीम ने आमजन से अपने आसपास पानी जमा न होने देने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *