पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सरस्वती शिशु मंदिर विकास मार्ग में नगर पालिका द्वारा कक्षा-कक्षों में टाइल्स निर्माण कराया गया है। नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कक्षों में पालिका की ओर से कराए गए टाइल्स निर्माण का लोकार्पण किया।
मंगलवार को नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने सरस्वती शिशु मंदिर विकास मार्ग के कक्षा-कक्षों में टाइल्स निर्माण का लोकार्पण किया। कहा कि यहां पर छात्र-छात्राओं के लिए 10 लाख की धनराशि से नगर पालिका द्वारा टिन शेड का निर्माण भी करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरस्वती शिशुमंदिर क्यूंकालेश्न में भी 12 लाख की धनराशि से काम करवाया जा रहा है। जिसका जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश नौड़ियाल ने स्कूल में निर्माण कार्य किए जाने पर नगर पालिका प्रशासन का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *