पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल व पूर्व ब्लक प्रमुख रेखा भाजपा में शामिल

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और उनकी पत्नी पूर्व ब्लक प्रमुख बुधवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि विकास से प्रभावित होकर लोग भाजपा में आने को आतुर हैं। मुख्यमंत्री धामी को बागेश्वर के कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं पहुंचे। पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल अपनी पत्नी व पूर्व प्रमुख रेखा खेतवाल और बसपा जिलाध्यक्ष सुंदर स्यूनेवाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वर्चुअल रूप से कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और विकास के लिए भाजपा के हाथ मजबूत करने को कहा। समारोह में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी वीरेंद्र वल्दिया, संयोजक शिव सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कई लोगों को सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में सभासद नीमा दफौटी, मुन्नी देवी, उमा गुरूरानी आदि शामिल रहे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, दीपा आर्या, राम सिंह कोरंगा, रूपा रौतेला, ड़ राजेंद्र सिंह परिहार, महामंत्री संजय परिहार व घनश्याम जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने सदस्यता लेने के बाद कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे, पार्वती दास को जिताने के लिए दिल से कार्य किया जाएगा। कहा कि स्व़ चंदन दास ने निर्दलीय पालिका अध्यक्ष होने के बाद भी में उन्हें पूरा सहयोग दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस उपचुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेगी। यही स्व़ चंदन राम दास को सच्ची श्रद्घांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *