नगर निगम के सफाई कर्मियों ने शुरू किया धरना

Spread the love

निगम की ओर से सफाई कर्मियों को ठेका प्रथा पर रखने का विरोध
जल्द मांग पूरी नहीं होने पर संगठन ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
जयन्त प्रतिनिधि।
पीआरडी से हटाकर सफाई कर्मियों को ठेका प्रथा पर रखे जाने के विरोध में सफाई कर्मियों ने बुधवार से निगम के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है। आक्रोशित सफाई कर्मियों ने जल्द उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की भी चेतावनी दी है। कहा कि कर्मचारियों को शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बुधवार को सफाई कर्मचारी नगर निगम परिसर में एकत्रित हुए। यहां कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि नगर निगम उन्हें ठेका प्रथा पर रखने की तैयारी कर रहा है। ठेका प्रथा पर काम करने से जहां उनके हितों की अनदेखी होगी वहीं, उन्हें आर्थिक तंगी से भी जूझना पड़ेगा। ठेका प्रथा से सफाई कर्मियों का भविष्य भी असुरक्षित हो जाएगा। सफाई कर्मचारियों ने उन्हें यथावत रखने की मांग की है। इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष गोडियाल, सचिव मुकेश गोडियाल, ज्वाला प्रसाद, शशि, महेंद्र घाघाट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *