नगर पालिका ने दिलवाई स्वच्छता की शपथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर पालिका दुगड्डा की ओर से वार्ड वासियों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई। इस दौरान नगर निगम ने वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाते हुए कूड़ा एकत्रित कर उसे नष्ट किया।
जिलाधिकारी के आदेश पर नगर निगम की ओर से स्वच्छता सप्ताह चलाया जा रहा है। इसके लिए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। बुधवार को अधिशासी अभियंता, सभासद, स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर व नगर निगम कर्मचारियों की ओर से वार्डों में विशेष अभियान चलाया गया। जगह-जगह अभियान चलाकर करीब एक टन कूड़ा एकत्रित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान ने दुगड्डा वासियों से क्षेत्र को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की। कहा कि समाज को स्वस्थ बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने के बजाय कूड़ेदान का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *