चम्पावत। टनकपुर में बुधवार को नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की मदद से पालिका क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को हटाया गया। नगर पालिका के ईओ भूपेंद्र का जोशी ने बताया कि दिवाली को देखते हुए नगर में हुए अतिक्रमण को हटाया गया है। मुख्य बाजार, चड्डा चौराहा, सब्जी मंडी, तुलसी राम चौराहा आदि जगहों में हुए अतिक्रमण को हटाया गया।बताया कि दिवाली के दौरान मुख्य बाजार में वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद किया जाएगा। पटाखों के लिए गांधी में लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।इस दौरान कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, एसएसआई बीएस बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, बसंत राज चंद, राम रतन लाल आदि रहे।