मैग्नेसाइट की टाइल्सों में आ रही शिकायत के बाद हरकत में आई पालिका

Spread the love

 

बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री ने पहली बार टाइल्स बनाने का काम किया। उसने इसका जमकर प्रचार तथा प्रसार भी किया। जिलाधिकारी ने भी सरकारी कार्य के निर्माण में टाइल्स आदि स्थानीय स्तर पर खरीदने की बात की, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाया जा सके। इसे देखते हुए पालिका ने करीब 20 लाख की टाइल्स मंगाई और बाजार में बिछानी शुरू की। गत दिनों पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने उन स्थानों का निरीक्षण किया जहां टाइल्स लग रही थी। लोगों ने टाइल्स में फिसलने तथा टूटने की शिकायत की। खुद अध्यक्ष ने भी उनकी जांच की तो कई टाइल्स टूटे मिले। उन्होंने इसकी शिकायत फैक्ट्री प्रबंधन से की। पालिकाध्यक्ष की शिकायत के बाद गुरुवार को फैक्ट्री के इंजीनियर, पालिकाध्यक्ष, पालिका के इंजीनियर, सभासदों ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें टाइल्स टूटी मिलीं। फैक्ट्री के इंजीनियर मोहित जोशी ने कहा की मैग्नेसाइट ने नया-नया काम शुरू किया है। टाइल्स में आई शिकायत को मैनेजमैंट के सामने रखी जाएगी और बेहतर काम करने का प्रयास किया जाएगा। अध्यक्ष खेतवाल ने बताया कि जो टाइल्स खराब हैं उन्हें वापस भेजा जाएगा। इसके लिए उनकी मैनेजमैंट से बात हो गई है। अभी तक 20 लाख के टाइल्स पालिका मंगा चुकी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *