नगरपालिका ने आठ लोगों से वसूले 1150 रुपये

Spread the love

चम्पावत। नगरपालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्घ अभियान चलाया। जिसके तहत पालिका कर्मियों ने पलीथीन रखने पर आठ लोगों से 1150 रुपये की धनराशि वसूली। नगरपालिका ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में रविवार देर शाम पलीथिन हटाओ अभियान चलाया गया। ईओ जोशी ने बताया कि सब्जी मंडी में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले आठ लोगों को पकड़ा गया। जिनसे कुल 1150 रुपये की धनराशि वसूली गई। बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में जेई लक्ष्मण सामंत, बसंत राज चंद, हेमंत टंडन, अनुराधा यादव, प्रिया बिष्ट, अनुराग द्विवेदी आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *