नगर पालिका ने टैक्स दरें नहीं बढ़ाई

Spread the love

नैनीताल। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नगर पालिका द्वारा शहर की दुकानों के सर्किल रेट बढ़ाने के फैसले के 6 माह बाद भी अब तक सर्किल दरों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं कर पाई है। जिससे नगरपालिका के सामने वित्तीय संकट मंडरा रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि उनके पास शहर की दुकानों के स्पष्ट जानकारी व आंकड़े न होने के चलते अब तक सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। जल्द ही पालिका शहर की दुकानों की पैमाइश कर दुकानों के बाजार भाव के आधार पर सर्किल रेट निर्धारित करेगी। नैनीताल में करीब 550 दुकानें नगर पालिका की हैं। जिन दुकानदारों से न्यूनतम तीन हजार रुपये प्रतिमाह किराया लिया जाएगा। जिससे नगर पालिका को प्रतिमाह एक करोड़ 80 लाख रुपये की आमदनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *