पालिका ने शुरू किये दो आधुनिक शौचालय, मिलेगी सुविधा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सोमवार को पौड़ी शहर में पालिका ने दो आधुनिक शौचालयों की शुरूआत हो गई है। इससे जहां लोगों को सुविधा मिलेगी वहीं शहर में स्वच्छता भी बनी रहेगी। दोनों ही शौचालय काफी पुराने और जीर्ण-शीर्ण
हो गए थे।
पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने बताया है कि दोनों शौचालय हाईटैक बनाएं गए है। जिसमें सभी सुविधाएं दी गई है। धारा रोड और अपर बाजार स्थित इन नए बने शौचालयों की शुरूआत व्यापारी रविन्द्र रावत
और राजेंद्र रावत ने की। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इससे शहर में स्वच्छता बनी रहेगी और लोगों को सुविधा मिलेगी। पालिकाध्यक्ष ने आम लोगों से इनके उपयोग के साथ स्वच्छता बनाएं रखने को भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *