पालिकाध्यक्ष ने किया टाइल्स रोड का शुभारंभ

Spread the love

 

काशीपुर।नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते ने नगर के मौ़ बांकेनगर वार्ड नं़1 में बांके कन्फेक्शनरी से सुनील चौहान के घर तक टाईल्स रोड का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया। इस दौरान चेयरमैन गित्ते ने कहा कि नगर की प्रत्येक गली टाइल्स रोड से चमचमाएगी। विकास में बाजपुर नगर की एक अलग पहचान स्थापित हो रही है। बाजपुर नगर में विकास की नई इबारत लिखने का कार्य किया जा रहा है। पूरे नगर में टाइल्स रोड का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से भी सफाई व्यवस्था व विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। इस दौरान वार्डवासियों ने चेयरमैन गित्ते का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया। इस मौके पर सभासद कमलेश यादव, पूर्व सभासद रामअवतार यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महीपाल सिंह यादव, पूर्व नामित सभासद तनवीर खां ‘गुड्डू, कांग्रेस के कार्यकारी नगराध्यक्ष रेशम यादव, व्यापारी नेता संजय रूहेला, मुकेश सागर, अनिल शर्मा, ज्योति, गीता देवी, शीतल सक्सेना, पूनम, ज्ञानो देवी, आशा देवी, सुनील चौहान आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *