नगरपालिका ने चलाया सफाई अभियान

Spread the love

चम्पावत। लोक निर्माण विभाग के फील्ड कर्मचारियों ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत होने के बाद कर्मचारियों से रिकवरी होने पर कोर्ट की शरण लेने का निर्णय लिया। संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी खंड में वसूली नहीं हो रही है, जबकि लोहाघाट निर्माण खंड में सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों से दो लाख से आठ लाख तक की रिकवरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 से अब तक करीब 15 कर्मचारी सेवा निवृत हो गए है। जिनसे एकमुश्त वसूली की जा रही है। जबकि वसूली का कर्मचारी को कार्यालय आदेश भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब सभी कर्मचारी न्यायालय की शरण में जाएंगे और ईई के नाम से न्यायालय में रिट दायर की जाएगी। इस दौरान उन्होंने जीपीएफ और शेष भुगतान करने की मांग उठाई। यहां जगदीश चंद्र पुनेठा, प्रेम सिंह, गंगा दत्त जोशी, हरीश राम, धन सिंह, पूरन चंद्र जोशी, लक्ष्मण सिंह, मोहन चंद्र जोशी, अनिल कुमार, बहादुर सिंह, गोविंद राम, गणेश राम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *