पालिका ने हटाएं दस अस्थाई अतिक्रमण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बुधवार को पालिका प्रशासन ने शहर में अस्थई अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 10 अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। ईओ ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका के ईओ शांति प्रसाद जोशी ने बताया कि बीते दिनों शहर में एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने अस्थाई अतिक्रमण चिह्नत किया था। अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया कि यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। करीब 10 अस्थाई अतिक्रमणों के खिलाफ उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *