पालिका ने देनदारों की काटी आरआरसी काटना शुरू किया

Spread the love

 

नैनीताल। वित्तीय माली हालत से जूझ रही पालिका को उबारने के लिए वसूली में तेजी शुरू कर दी गई है।जिसके चलते पालिका के देनदार निजी व सरकारी विभागों की आरआरसी रिवेन्यू रिकवरी सर्टिफिकेट काटनी शुरू कर दी है।पालिका की टीम ने बीते एक माह के भीतर अब तक कुल 27 सरकारी विभागों सहित 30 निजी संस्थानों की आरआरसी काट दी है।
अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि 75 फीसदी तक वसूली करने का उन्होंने टारगेट रखा है। जिसके लिए वसूली में तेजी शुरू कर दी है,और निजी व सरकारी बकायेदारों को नोटिस भेजने का बाद आरआरसी कटनी भी शुरू कर दी गयी है।जिससे अब पहले की मुताबिक वसूली में बढ़ोतरी होने लगी है। काफी हद तक पालिका की वित्तीय माली हालत से उबारा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *