पालिका युवाओं को कराएगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

Spread the love

19 सितंबर से पालिका सभागार में शुरू होगी कोचिंग
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नगर पालिका पौड़ी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर युवाओं को कोचिंग देगी। कोचिंग को लेकर किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। लोक सेवा आयोग से लेकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले पात्र छात्र कोचिंग कर सकेंगे। कोचिंग की शुरूआत 19 सितंबर से होगी और छात्रों को कोचिंग देने के लिए शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। पौड़ी में अभी तक किसी तरह के कोचिंग सेंटर संचालित नहीं है।
पौड़ी पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि पालिका इसकी शुरूआत कर रही है। सुबह 8 से 9 बजे की पाली में क्लास चलाई जाएगी। इच्छुक युवाओं को पालिका में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए भी कहा गया है। बताया कि पालिका ने कोचिंग देने के लिए टीचरों को लेकर भी विभिन्न संस्थानों से बातचीत की है। कोचिंग के लिए छात्रों के मार्गदर्शन के लिए अफसरों को भी बुलाया जाएगा। पालिका एक लाइब्रेरी भी खोलने की तैयारी कर रही है। जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर अध्ययन सामग्री आसानी से मिल सके। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि कोचिंग सेंटर फिलहाल पालिका सभागार में ही संचालित किया जाएगा और धीरे-धीरे इसके लिए अन्य संसाधन भी जुटाएं जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *