उत्तराखंड

पॉलिथीन हटाओ देश बचाओ के नारे से गूंजा मुनिकीरेती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दसवें दिन बुधवार को प्लास्टिक उन्मूलन रैली निकाली, जिसके जरिए क्षेत्रवासियों को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और क्षेत्र को प्लास्टिक बोतल मुक्त करने को जागरूक किया गया। बुधवार को नगर पालिका मुनिकीरेती के प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के निर्देश पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में महिला पर्यावरण मित्रों की टीम, जयदेव प्रसाद उमादत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राएं, सदस्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 व कार्यदाई संस्था जेबीबी टेक्नोक्रेट के कर्मियों ने शिरकत की। नगर पालिका परिसर से शुरू हुई रैली चौदहबीघा, शीशमझाड़ी, आनंद विहार, राजीव ग्राम, शांति विहार, ढालवाला, एमआईटी कॉलोनी, मित्र विहार होते हुए वापस नगर पालिका में पहुंच संपन्न हुई। इस दौरान रैली में शामिल छात्राओं ने हम सबने यह ठाना है भारत को स्वच्छ बनाना है.., हम सबकी है जिम्मेदारी-स्वच्छता में हो भागीदारी.., अपने शहर को ना करें मैला- घर से ले आएं कपड़े का थैला.., पॉलिथीन हटाओ- देश बचाओ.. के नारे लगाए। मौके पर सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, अंकित जगूड़ी, वैशाली रावत, सुनील सिंह, रेश्मा, सूरज बलूनी, कार्यदाई संस्था जेबीबी टेक्नोक्रेट के सुपरवाइजर जतन कोठियाल, शुभम बेलवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!