मुनस्यारी के आपदा प्रभावितों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। मुनस्यारी के आपदा प्रभावितों ने जिला कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। मवानी दवानी की प्रधान मुन्नी देवी के नेतृत्व में ग्रामीण जिला कार्यालय पहुंचे। कहा कि 27 जुलाई 2020 को भारी वर्षा से गोरी नदी में लुम्ती,धुरुडी में बना ट्राला बह गया था। जिससे लोगों को 9 से 11 किमी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों व गर्भवती महिलाओं को परेशानी को सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने 15 दिनों के भीतर कार्यवाही नहीं होने पर तहसील मुख्यालय में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान भगत सिंह मेहरा,त्रिलोक सिंह,हेमंत राणा,बलवंत सिंह,गोविंद सिंह,कविराज गोस्वामी,ईश्वर बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *