मुस्याखांद की टीम रही प्रथम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सतपुली स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में आरएएस के तहत गणित विज्ञान क्विज व विज्ञान ड्रामा एवं मॉडल प्रतयोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्रथमिक विद्यालय मुस्याखांद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार व समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत गणित विज्ञान क्विज, विज्ञान ड्रामा एवं मॉडल संयोजन (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इन प्रतियोगिताओं में प्रारंभिक एवं माध्यमिक 15 ब्लॉकों की टीमों ने प्रतिभाग किया। गणित विज्ञान क्विज प्रारम्भिक में विकास क्षेत्र नैनीडांडा से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्याखांद के छात्र अक्षित रावत, अंशु रावत, पीयूष कंडारी प्रथम स्थान पर रहे। प्रधानाध्यापक गबर सिंह बिष्ट ने बताया कि गत वर्ष उनकी स्कूल की टीम चैंपियन रही। बच्चों ने डा. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति व श्री देव सुमन छात्रवृत्ति में भी सफलता प्राप्त की। बच्चों की बेहतर सफलता के लिए प्रधानाचार्य को वर्ष 2019 में राज्यपाल पुरस्कार व 2021 में राज्य के सर्वोच्च शैलेश मटियाली शैक्षिक उत्कृष्ट पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *