मशरूम उत्पादन तकनीकी प्रशिक्षण 25 से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के रूरल टेक्नोलॉजी(ग्रामीण प्रौद्योगिकी) विभाग की ओर से 25 से 29 अक्तूबर तक पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक एवं रूरल टेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरएस नेगी ने बताया कि मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के इच्छुक उद्यमी/ व्यक्ति इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर निर्धारित की गई है। पंजीकरण शुल्क एक हजार रूपए रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *