राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंट प्रतियोगिता में भाग लेगी मुस्कान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: एमईगिल जूनियर हाईस्कूल गड़ोली की छात्रा मुस्कान रावत का राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रभारी जिलाशिक्षाधिकारी बेसिक सावेद आलम ने बताया कि मुस्कान 3 से 8 जनवरी तक दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की अंडर 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। मुस्कान रावत को स्कूल की व्यायाम शिक्षिका उमा रौथाण ने बैडमिंटन की बारिकियां सिखाते हुए निखारने का काम किया है। मुस्कान के चयन पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका अंजुल मैनसल, जिला खेल समंवयक कमल उप्रेती, सहायक समंवयक प्रदीप रावत, ललित बिष्ट ने खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *