मुस्लिम फंड ने आपदा पीड़ितों को बांटे कंबल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अगस्त माह में आई आपदा के पीड़ितों को मुस्लिम फंड की ओर से कंबल वितरित किए गए। इस दौरान फंड ने जन हित में कार्य करने वाली संस्थाओं से भी लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने लकड़ीपड़ाव, बेहडास्रोत, काशीरामपुर तल्ला, कुंभीचौड़ के प्रभावितों को कंबल वितरित किए। मुस्लिम फंड नजीबाबाद के फाउंडर आईएच जकी ने कहा कि अगस्त माह में आई भीषण आपदा से कई परिवारों के भवन खोह नदी में ढह गए थे, जिससे आज भी यह परिवार किराए के कमरों में रह रहे हैं। ठंड के मौसम में परिवारों को कंबल वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान करीब 90 परिवारों को कंबल दिए गए। बताया कि इससे पूर्व मुस्लिम फंड ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद के चेक भी दिए थे। इस मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद स्वाले, इमरान, एच बिलाल, जाकिर हुसैन, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *