मुस्लिम बहनों ने बांधी विधायक पुण्डीर को राखी

Spread the love

विकासनगर। सेलाकुई नगर पंचायत के पीठ वाली गली में रक्षाबंधन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं ने सहसपुर विधायक को राखी बांधी। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी शादाब शम्स ने कहा की राखी का त्योहार भाई बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है। उन्होंने कहा भारत में सभी त्योहारों को आपसी सदभाव के साथ मनाने की पंरपरा पुराने जमाने से चली आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित किए गए रक्षा बंधन त्योहार के उत्सव में मुस्लिम महिलाओं ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें दुआएं दी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व दर्जाधारी शादाब शम्स ने कहा भारत के इतिहास में ऐसी बहुत सी मिसाल मिलती हैं जिनमें देशवासी आपसी भाईचारे व सदभाव के साथ एक दूसरे के त्योहारों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने कहा अनेकता में एकता की यही पहचान भारत को गौरवशाली बनाती है। उन्होंने कहा सभी क्षेत्रवासियों को मिलजुलकर सभी त्योहार मनाने चाहिए। कार्यक्रम में विधायक ने मुस्लिम बहनों को उपहार भी प्रदान किए। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कामिल हुसैन, अनिल नौटियाल, सुखदेव सिंह फरस्वाण, खालिदा बेगम, बाबी खान, फातिमा बेगम, नूरजंहा, सलमा खातून, मुस्काऩ, परी, नेहा, रेनू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *