मसूरी विधायक ने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया को पुष्पाजंलि अर्पित

Spread the love

देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्मशताब्दी वर्ष के समापन दिवस समारोह के अवसर पर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। विधायक जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस खास अवसर पर विशेष स्मारक सिक्के के विमोचन कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री वंदना बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर, कांति देवी, प्रमिला चैहान, सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *