जीवन बचाने को अवश्य करें रक्तदान

Spread the love

उत्तराखंड जन चेतना मंच की ओर से आयोजित किया गया शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड जन चेतना मंच की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि दूसरों को जीवन बचाने के लिए हमें अवश्य रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान शिविर में 142 लोगों ने रक्तदान किया।
चंडीगढ़ में आयोजित शिविरि में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। मंच की ओर से लोगों को अपने द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से भी अवगत करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विक्रम बिष्ट ने कहा कि रक्तदान संसार का सबसे बड़ा दान है। अपने रक्त से हम दूसरे व्यक्तियों की जान बचा सकते हैं। सदस्यों ने रक्तदान करने वालों से अन्य लोगों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर उत्तराखंड प्रकोठ के भूपेंद्र शर्मा, करण सिंह पंवार, सतीश जोशी, रघुबीर सिंह पवार, अनिल शर्मा, शक्ति प्रकाश देशवाली, रवि रावत, विक्रम पुंडीर, बसंत सिंह अधिकारी, कुलवीर बिष्ट, स्वरूप सिंह रावत, रणजीत भंडारी, सुरेंद्र रावत, प्रणव चमोली, किशोरीलाल बडोनी, गुरप्रीत सिंह हैप्पी, सत्य प्रकाश सेमवाल, हुकुम सिंह रावत, दीपक भट्ट, दयानंद बड़थ्वाल, ज्वाला भंडारी, कैलाश भदूला, सोहन गुसाईं, अजित रावत, अनिल पवार, अनूप रावत, सोम प्रकाश कुकरेती, शंकर सिंह पवार, महेंद्र रावत, संजीव बेंजवाल, नरेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *