लक्ष्य प्राप्त करने को आपसी समन्वय होना जरूरी : सीडीओ

Spread the love

नैनीताल()। विकास भवन सभागार में शनिवार को सतत विकास लक्ष्यों और पीएम गति शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों और प्रतिनिधियों को 2030 तक लक्ष्यों को हासिल करने और बुनियादी ढांचा विकास के लिए पीएम गति शक्ति के तहत समन्वित योजना बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने कहा, लक्ष्य प्राप्त करने को आपसी समन्वय जरूरी है। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिले को अव्वल लाने के लिए 17 लक्ष्य पूर्ति को कार्य करने को कहा। उत्तराखंड सेतु निगम के निदेशक व अपर निदेशक अर्थ एवं संख्या मनोज पंत ने एसडीजी के 17 लक्ष्य गरीबी, शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य आदि की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। कहा, फील्ड कर्मियों की मेहनत से ही लक्ष्य की पूर्ति होती है। सीडीओ ने कहा, जब विकसित गांव होगा, तभी विकसित जिला, राज्य और देश होगा। उत्तराखंड विजन 2047 के बारे में भी जानकारी दी गई। लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आने वाली विभिन्न चुनौतियां एवं बेहतर प्लानिंग के बारे में बताया। कार्यशाला में संयुक्त निदेशक अर्थ एवं संख्या कुमाऊं राजेंद्र तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मुकेश नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *