नंदप्रयाग घाट में हुए लाठीचार्ज के विरोध में उक्रांद ने किया विरोध-प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। गैरसैंण में नंदप्रयाग घाट के आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने विरोध-प्रदर्शन किया। चौघानपाटा में राज्य की त्रिवेंद्र सरकार का पुतला दहन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लाठीचार्ज को बर्बर एवं कायरता पूर्ण कार्रवाई बताया। बर्बर लाठीचार्ज के लिए दोषी अधिकारियो को बर्खास्त करने की मांग भी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार प्रजातांत्रिक तरीके से किए जा रहे आंदोलन पर बर्बर दमनात्मक कार्रवाई कर रहीं है। इस कार्रवाई और आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज करवा कर सरकार ने अपना जनविरोधी रुख सामने रख दिया। दल इसकी घोर निंदा करता है। वक्ताओं ने बर्बर लाठीचार्ज में घायल आंदोलनकारी महिलाओं ओर अन्य लोगों का त्वरित इलाज किए जाने, उन्हें आर्थिक सहायता दिए जाने के साथ ही लाठीचार्ज के लिए दोषी अधिकारियो पर कार्रवाई कर उन्हें बर्खास्त किये जाने की मांग भी की। यहां जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, ब्रहमानंद डालाकोटी, मुमताज कश्मीरी, गिरीश गोस्वामी, हरीश जोशी,, अर्जुन सिंह नैनवाल, खड़क सिंह पिलख्वाल, उदय महरा, सोनू बिष्ट, बसंत लाल, महेंद्र सिंह चम्याल, गोपाल राम, किशन सिंह, विकास चौधरी, चंद्रशेखर जोशी, नरेंद्र कुमार, शांति देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *