नागालैंड पुलिस ने पूरे राज्य में की छापेमारी, नशीले पदार्थ सहित 18 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जब्त

Spread the love

कोहिमा, एजेंसी। नागालैंड विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए नागालैंड पुलिस ने पूरे राज्य भर में छापे और तलाशी ली है। राज्य पुलिस ने इस एक सप्ताह में हथियार और गोला-बारूद सहित कुल 18 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जब्त की है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। मालूम हो कि चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को राज्य में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। आयोग के मुताबिक, नागालैंड में इस साल 27 फरवरी को चुनाव होंगे।
आधिकारिक जानकारी में कहा गया है कि इस सप्ताह पुलिस विभाग ने कुल 18,49,73,650 रुपये की राशि जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, विभाग द्वारा जब्त किए गए समानों में 3,43,53,025 रुपये के नशीले पदार्थ, 14,84,14,000 रुपये के प्रतिबंधित समान, 50,900 रुपये के हथियार और गोला-बारूद, 21,25,725 रुपये के भारत में बनाए गए विदेशी शराब और 30,000 रुपये की अन्य समान बरामद किए गए हैं। पुलिस विभाग ने इस दौरान राज्य में आदर्श आचार संहिता के कार्यान्वयन के लिए लोगों से समर्थन की मांग की है।
मालूम हो कि चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। तीनों राज्यों के परिणाम दो मार्च 2023 को घोषित किए जाएंगे। तीनों राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा था कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए 16 फरवरी को एक ही चरण मतदान होगा, जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होंगे। तीनों राज्यों के परिणाम दो मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *