नगर आयुक्त ने किया निर्माणाधीन गोशाला और एबीसीसी निरीक्षण

Spread the love

हरिद्वार। नगर आयुक्त जय भारत सिंह ने निर्माणाधीन गोशाला और एबीसीसी (एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) का जायजा लिया। यहां निरीक्षण कर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तेजी से निर्माण कार्य कराकर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। शनिवार को नगर आयुक्त जय भारत सिंह नेगी सराय में बन रहे एबीसीसी (एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां बिल्डिंग का जायजा लिया। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को भी परखा। इसके बाद टिबड़ी में बनाई जा रही छोटी गोशाला का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने बताया कि दोनों निर्माण कार्यों को तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बेहतर निर्माण सामग्री ही इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। किसी तरह की खामी मिलने पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *