नगर में निकली श्री श्याम महोत्सव की भव्य निशान यात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
श्री श्याम मित्र मंडल कोटद्वार की ओर से शनिवार को दूसरे श्री श्याम महोत्सव के अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों पर निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में सभी श्याम भक्तों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
श्री श्याम मित्र मंडल समिति के अध्यक्ष सुनील कर्णवाल ने बताया कि शनिवार को दूसरे श्री श्याम महोत्सव के अवसर पर सुबह कौडिया चैकपोस्ट से गोविंद नगर, झंडाचौक होते हुए नजीबाबाद रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट तक निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें श्याम भक्तों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर संरक्षक रतन अग्रवाल, सचिव मनोज कंसल, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजय मित्तल, सहमीडिया प्रभारी विनोद चमोली, संगठन प्रभारी सुबोध गर्ग, सह संगठन प्रभारी विवेक प्रधान, अवधेश अग्रवाल, प्रसार प्रभारी अनूप बंसल, सुनील सैनी, नवीन अग्रवाल, अशोक अग्र्रवाल, देवेंद्र चौहान, बृजमोहन रावत, हिमांशु बंसल, अर्जुन कश्यप, बाबूराम शर्मा, दिनेश अग्रवाल, संजीव गोयल, सुमित अग्रवाल, रामानंद अग्रवाल, राजीव गोयल, विजय अग्रवाल, राधेश्याम शर्मा, आशीष जैन, मनमोहन अग्रवाल, मयंक गुप्ता, गिरिजेश अग्रवाल, रामप्रसाद जिंदल, मनोज अग्रवाल, महेश गर्ग, दीपक गोयल, अनिल कुमार पांडेय, राहुल अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *