नगर निगम पार्षद का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी रहा जारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नौकरशाही की निरंकुश कार्य पद्धति और भ्रष्टाचार में लिप्तता के विरोध में नगर निगम कोटद्वार के पार्षद का धरना प्रदर्शन लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने मांगों का निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है।
धरना प्रदर्शन के अवसर पर अपने संबोधन में पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने कहा कि नगर निगम की नौकरशाही बेलगाम हो चुकी है और पार्षदों की ओर से बताई जाने वाली समस्याओं का समाधान करने का कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूअरों की लगातार बढ़ती जा रही समस्या के निस्तारण के लिए भी सूअर पालकों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। उन्होंने खुले में सूअर न छोड़ने का आदेश देने और अर्थदंड की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उक्त मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो नगर निगम के विरोध में आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरना को पार्षद अनिल रावत, अनुसूया प्रसाद काला, सुनील थापा, अनुज रावत, रोहित नेगी, अंकित काला, रोबिन सुंद्रियाल आदि ने समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *