नगर निगम कर्मियों ने किया वार्डों में सेनीटाईजेशन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर नगर निगम कोटद्वार लगातार सेनीटाईजेशन की कार्यवाही कर रहा है। रविवार को लॉकडाउन के दौरान निगम कर्मियों ने नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में सेनीटाईजेशन का कार्य किया है।
नगर निगम कोटद्वार लगातार वार्डों में सेनीटाईजेशन का कार्य कर रहा है। नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए निगम कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। रविवार को लॉकडाउन के दौरान निगम कर्मियों ने गंगा दत्त जोशी मार्ग, गोखले मार्ग, गोविंद नगर और बदरीनाथ रोड पर सेनीटाईजेशन का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि सेनीटाईजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। कोटद्वार में प्राथमिकता के तौर पर उस वार्ड का सेनीटाईजेशन किया जा रहा है, जिस वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है। इसके बाद ही अन्य वार्डों में सेनीटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। निगम की ओर से कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर बनाई दो टीमें भी लगातार क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को कलालघाटी क्षेत्र में सेनीटाईजेशन का कार्य किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *