नगर निगम में पार्षद का धरना जारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नगर निगम कोटद्वार की ओर से जनता की समस्याओं का समाधान न किए जाने से नाराज पार्षद का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद अब वार्डों में जगह-जगह पर कूड़े का अंबार लगा रहता है। उन्होंने नगर निगम से शीघ्र ही जनता की समस्याओं का समाधान किये जाने की मांग की है। धरना स्थल पर पार्षद सूरज प्रसाद कांति के अलावा पार्षद प्रवेंद्र रावत, पवन नेगी, दिनेश नेगी, किरन बिष्ट, सुनीता बिष्ट, विमला बिष्ट, माया देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *