कपकोट में नगर पंचायत ने पकड़ी 20 किलो पलीथिन

Spread the love

बागेश्वर। नगर पंचायत ने नगर में पलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया है। अभियान में 20 किलो अवैध पलीथिन पकड़ी है। इसके अलावा चार हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर पंचायत के ईओ नवीन कुमार ने शुक्रवार को भराड़ी बाजार, पुल बाजार, मंडल बाजार में अभियान चलाया। इस दौरान 20 किलो पलीथिन पकड़ी। व्यापारियों ने चार हजार जुर्माना वसूला। छापेमारी के दौरान व्यापारियों में हड़कंप रहा। ईओ ने कहा कि नगर में पलीथिन बेचने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। जो भी चोरी छिपे पलीथिन बेचेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर सनी शर्मा, सुंदर कोरंगा, कविंदर मेहता, सुरेश जोशी, छोटेलाल, सुरेश कुमार, महिपाल राम आदि कर्मचारी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *