नगर पंचायत को ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए नहीं मिली भूमि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत सतुपली के पास अभी तक कूड़ा निस्तारण की सही व्यवस्था नहीं हो पाई है। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए पंचायत प्रशासन की जमीन की तलाश पूरी नहीं हो सकी। ट्रंचिंग ग्राउंड न होने की वजह से कूड़ा सड़क किनारे बिखरा पड़ा रहता है। जिसक कारण शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के कू़ड़े का निस्तारण करने के लिए पंचायत प्रशासन को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और साथ ही इस कूड़े को सड़क के किनारे खाली जगहों पर डंप किया जा रहा है। इन स्थानों पर लावरिश पशु भी अपने भोजन की तलाश में जमवाड़ा लगा देते है। ऐसे में यह कूड़ा इधर-उधर बिखर जा रहा और दुर्गंध की वजह बन रहा है। एक उचित स्थान नहीं होने की वजह से कूड़े के डम्पिंग यार्ड यार्ड खाली जगहों पर उडेले जा रहे हैं। बिखरे कूडे को लेकर यहां राउमा कन्या स्कूल को भी दिक्कतें हो रही है। शिक्षकों के मुताबिक इस समस्या से नगर पंचायत को अवगत कराया गया है। नगर पंचायत की अधिशासी अभियंता सीमा रावत का कहना है कि कूड़ा निस्तारण के लिए कायावाही गतिमान है। दो साल पहले इसके लिए बजट भी आ चुका है इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जैसे ही भूमि मिल जाएगी इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *