जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड एकेश्वर सतपुली स्थित वृद्ध आश्रम मलेठी सतपुली में समलौण पर्यावरण एवं सामाजिक संस्था के बैनर तले नगर पंचायत सतपुली अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान के जन्म दिवस पर नांरगी, आम फलदार प्रजाति के पौधों का समलौंण के तौर पर रोपण किया गया।
पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी नीलम चौहान और निकिता चौहान ने ली। इस मौके पर जितेंद्र चौहान ने कहा समलौण संस्था के संस्थापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल द्वारा वृद्ध आश्रम में समय-समय पर कर्मयोगी स्वर्गीय ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के नेतृत्व में आश्रम में पौधों रोपण किया जाता रहा है। कहा कि अगस्त माह में भी आश्रम में रिक्त पड़ी भूमि में स्वर्गीय सुंदर सिंह चौहान की स्मृति में विभिन्न प्रकार के फूलों और फलों की एक समलौण पुष्प वाटिका की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान की माता श्रीमती सोनी देवी, पत्नी नीलम चौहान, भाई त्रिलोक सिंह चौहान, निकिता चौहान, सामाजिक संस्था के संयोजक जगमोहन डांगी, जनता इंटर कालेज जखेटी के सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य प्रेम सिंह रावत, आश्रम के प्रबंधक पुनीत रावत, स्वयं सेवी विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद थे।