नगर पंचायत सतपुली ने प्रेम सिंह रावत को बनाया स्वच्छ सर्वेक्षण का ब्रांड एंबेसडर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : स्वच्छता व पर्यावरण की गतिविधियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर पंचायत सतपुली की ओर से क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह रावत को स्वच्छ सर्वेक्षण का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सीमा रावत ने बताया कि प्रत्येक नगर निकाय में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए लोकल टू वोकल के तहत नगर के व्यक्ति को ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है। जिसके तहत सतपुली के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह रावत को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। ब्रांड एंबेसडर के नेतृत्व में नगर पंचायत सतपुली में स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत सतपुली में जनवरी माह में यूजर चार्जेस में वृद्धि हुई है। इस बार चालीस हजार रुपये का यूजर चार्ज प्राप्त हुआ है जो कि पहले पन्द्रह से बीस हजार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *