नगर पालिका अल्मोड़ा ने समितियों का किया गठन

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर पालिका सभागार में समितियों के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। जिसमें वित्त समिति के लिए सभासद दीपा साह, कर समिति तरन्नुम बी, जन स्वास्थ्य समिति के लिए विजय पांडे, सांस्कृतिक व पुस्तकालय समिति के लिए राजेंद्र तिवारी, वन एवं उद्यान समिति के लिए हेम चंद्र तिवारी को सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सार्वजनिक निर्माण समिति और विद्युत समिति अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार होने से चुनाव कराए गए। जिसमें सार्वजनिक निर्माण समिति में सभासद मनोज जोशी को चार और आशा रावत को सात मत प्राप्त हुए। सात मत प्राप्त करने करने पर सभासद आशा को निर्माण समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं विद्युति समिति अध्यक्ष पद के लिए दीप्ती सोनकर को चार व रेखा अल्मियां को आठ मत प्राप्त हुए। आठ मत प्राप्त करने पर रेखा अल्मियां को विद्युत समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा वित्त समिति व सार्वजनिक निर्माण समिति के लिए हेम चंद्र तिवारी, विजय पांडे, सचिन आर्या, विद्युत समिति व कर समिति के लिए हेम चंद्र तिवारी, सचिन आर्या, तरन्नुम बी, विजय पांडे, दीपा साह, जन स्वास्थ्य, सांस्कृतिक और उद्यान समिति के लिए सचिन आर्या, रेखा अल्मियां, आशा रावत, दीपा साह, तरन्नुम बी को सदस्य चुना गया। यहां पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, ईओ श्याम सुंदर प्रसाद समेत सभासद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *