नगरपालिका ने चलाया विशेष सफाई अभियान

Spread the love

नई टिहरी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को नगर पालिका ने विशेष सफाई अभियान चलाया। जिसके तहत मुस्लिम मोहल्ला, शांतिकुंज क्षेत्र व एलआईसी से बीएसएनएल कार्यालय तक व्यापकस्तर पर सफाई की गई। सफाई अभियान की अगुआई करते हुये पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने कहा कि नगर की स्वच्छता के लिए समय-समय पर आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा। नगर पालिका परिषद टिहरी ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान संचालित कर झाड़ियों का कटान, पालीथिन बिनना, नालियों को साफ करना व कूड़े के एकत्र कर डस्टबिनों में एकत्र करने का काम व्यापक रूप से किया। इस अभियान में महिला स्वयं सहायता समूह के सहयोग से सेक्टर सेवन सी, बौराड़ी व निर्मल आवास कॉलोनी ढुंगीधार व शांतिकुंज के सहयोग से शांतिकुंज के समीप और भारतीय जीवन बीमा निगम के सहयोग से एलआईसी कॉलोनी से बीएसएनल कॉलोनी तक सफाई अभियान संचालित कर सफाई का काम किया गया। अभियान पालिका में पालिका कर्मचारियों की तीन टीमें बनाई गई। टीमों विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्य का सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली व ईओ राजेंद्र सिंह सजवाण के साथ पालिका के सभासद विजय कठैत, सफाई निरीक्षक प्रीतम सिंह, आशीष, शिव सिंह सजवान, दिनेश कृषाली, जयदीप खत्री, गंभीर सिंह कंडवाल, बिहारी लाल शाह, हरीश कुमार ने सफाई अभियान में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *