नगेन्द्र जोशी बने कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष

Spread the love

चम्पावत। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड के द्विवार्षिक अधिवेशन के द्वितीय चरण में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नगेंद्र कुमार जोशी को निर्विरोध संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया। शिक्षक भवन में आयोजित अधिवेशन के द्वितीय सत्र में मुख्य संयोजक भूपेंद्र सिंह देव की देखरेख में आयोजित अधिवेशन में अधिवेशन के लिए पांच अलग-अलग संगठन के पदाधिकारियों को संयोजक नियुक्त किया गया था जिसमें राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से गोविंद सिंह बोहरा, फेडरेशन अफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन से सुरेंद्र सौन, राजकीय शिक्षक संघ से जगदीश सिंह अधिकारी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जगदीश सिंह तड़ागी, फार्मासिस्ट एसोसिएशन से विष्णु गिरी गोस्वामी और संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरेंद्र पाठक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। इस दौरान सभी विभागों के कार्मिकों और शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष पर पर नगेंद्र कुमार जोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष सुरेश पाटनी, महामंत्री ड़ वीरेंद्र सिंह मेहता, संगठन मंत्री प्रदीप सिंह ढेक, संयुक्त मंत्री शंकरलाल, कोषाध्यक्ष सुंदर नाथ, संप्रेक्षण ललित मोहन पांडे को निर्विरोध चुना। कार्यकारिणी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। अधिवेशन में शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, ग्राम्य विकास, विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *