नहीं रहे यूकेडी नेता पूरन शाह

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार।
उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उत्तराखंड क्रांति दल के नेता पूरन लाल शाह का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर यूकेडी कार्यकत्र्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।
पदमपुर स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गुलाब सिंह रावत ने बताया कि 74वर्षीय स्व. पूरन लाल शाह काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। कहा कि स्व. शाह ने यूकेडी में रहते हुए उत्तराखंड आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई थी। इस दौरान वर्ष 1988 में 12 और 13 सितंबर को 36 घंटे जेल में बंद रहे। श्रद्धांजलि सभा में यूकेडी जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, पितृशरण जोशी, अशोक कंडारी, भूपाल सिंह रावत, पंकज उनियाल, प्रकाश बमराड़ा, कुलदीप उनियाल, हरीश बहुखंडी, दलवीर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *